
सर्वे : पंजाब में भी चलेगी 'आप' की आंधी, 117 में से 100 सीटों की संभावना
पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी अन्य पार्टियों को बुरी तरह पछाड़ मजबूती के साथ उभर कर आ सकती है। यह बात HuffPost-CVoter Survey में निकलकर सामने आई है।
सर्वे के मुताबिक पंजाब विधानसभा की 117 सीटों में से आम आदमी पार्टी करीब 94-100 सीटों पर कब्जा कर सकती है। साथ ही साथ पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री पद के लिए लोगों की पहली पसंद हैं।
कांग्रेस के कैप्टन अमरिंदर सिंह इस रेस में दूसरे नंबर पर हैं। सर्वे में शामिल 59 फीसदी लोग केजरीवाल को पंजाब के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में देखना चाहते हैं।