विलेन बन सलमान खान मचाएंगे धूम?
विलेन बन सलमान खान मचाएंगे धूम?
PUBLISHED : Apr 25 , 7:47 AM

अपने लम्बे करियर में सलमान खान ने कभी भी शुद्ध रूप से नकारात्मक किरदार नहीं निभाया। उन्होंने हमेशा हीरो बनना ही पसंद किया और दर्शक भी सलमान को इसी अंदाज में देखना पसंद करते हैं। वैसे सलमान ने हमेशा साफ-सुथरे किरदार ही निभाए हैं और कभी भी हीरोइन के साथ लिप लॉक नहीं किए। अब सलमान एक्सपरिमेंट के मूड में हैं और निगेटिव किरदार निभा सकते हैं। सलमान को दो हिट फिल्मों के सीक्वल ऑफर हुए हैं जिनमें उन्हें निगेटिव रोल ऑफर किए गए हैं।