
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राजनाथ सिंह 3 फरवरी को भोपाल प्रवास पर रहेंगे। राजनाथ सिंह विषेष विमान द्वारा दिल्ली से चलकर प्रातः 10.55 बजे भोपाल एयरपोर्ट से पहुंचेगे। सिंह वीआईपी गेस्ट हाउस पहुंचेंगे। दोपहर 12.30 बजे जंबूरी मैदान में आयोजित किसान महापंचायत में भाग लेंगे।
राजनाथ सिंह दोपहर 2.45 बजे प्रदेश कार्यालय भारतीय जनता पार्टी, पं. दीनदयाल परिसर पहुंचकर स्व. कुषाभाऊ ठाकरे एवं स्व. श्रीमती राजमाता विजयाराजे सिंधिया की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। तत्पश्चात पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे। सिंह शाम 4.45 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे। शाम 6 बजे विषेष विमान द्वारा नई दिल्ली रवाना होंगे।