महंंगी हुई ऑन लाइन शॉपिंग
महंंगी हुई ऑन लाइन शॉपिंग
PUBLISHED : Apr 06 , 8:49 PM

शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने ऑनलाइन शॉपिंग पर पांच फीसदी एंट्री टैक्स लगाने का रास्ता साफ कर दिया है। विधानसभा में स्थानीय क्षेत्र में माल प्रवेश पर कर लगाने से जुड़े संशोधन विधेयक को मंजूरी मिल गई।
इससे प्रदेश के सभी बैरियरों पर ऑनलाइन सिस्टम से आने वाले सामान पर एंट्री टैक्स लगेगा। इस टैक्स से सरकार के खजाने में 150 करोड़ रुपए आने की उम्मीद है। एंट्री टैक्स का प्रावधान होने से अब ऑनलाइन शॉपिंग महंगी हो जाएगी।
प्रदेश के सरकारी कार्यालयों में ऑनलाइन खरीदारी बड़े पैमाने पर होती है। सरकार ने अनुमान लगाया है कि ऑनलाइन वस्तुओं की खरीद फरोख्त से सरकार को 150 करोड़ रुपए की आमदनी हो सकती है।
वर्तमान में प्रदेश सरकार वस्तुओं पर 13.9 प्रतिशत या 5 प्रतिशत की दर से वैट वसूलती है। वस्तुओं पर वैट दर अधिकतम 17 प्रतिशत भी है। संभावना है कि 15 अप्रेल से ऑनलाइन शॉपिंग से प्रदेश में आने वाली चीजें महंगी हो जाएंगी।